वैष्णो देवी गया था परिवार, जब लौटे घर तो उड़े होश

Edited By Kalash,Updated: 27 Aug, 2024 01:28 PM

theft in house

शहर में चोरों व लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही मामला बटाला के पांधिया मोहल्ले से सामने आया है।

बटाला : शहर में चोरों व लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही मामला बटाला के पांधिया मोहल्ले से सामने आया है। जानकारी के अनुसार माथा टेकने गए एक परिवार के घर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर से 4 लाख के करीब नकदी व गहने लेकर फरार हो गए। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार का कहना है कि वह शनिवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। इसके बाद जब वह घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का मेन गेट तो बंद है पर घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है। इसके साथ ही घर से 4 लाख के करीब नकदी व सोने-चांदी के गहने गायब हैं। उन्होंने बताया कि चोरों ने बच्चों की गोलक भी चोरी कर ली। इस घटना से उनके परिवार का करीब 35 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। पुलिस को इस मामले की शिकायत दे दी गई है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!