7 फेरों के वचन निभाने वाली पत्नी की कारनामा, पति को दी दिल दलहा देने वाली मौ*त

Edited By Kamini,Updated: 08 Jul, 2024 07:28 PM

the wife gave a heartbreaking death to her husband

घटना के वक्त संदेह पैदा होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जांच के दौरान हत्या का मामला सामने आया।

पंजाब डेस्क : बरनाला में चलती कार में आग लगने से एक व्यक्ति के जिंदा जलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है। यह हत्या इस शख्स की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। घटना के 20 दिन बाद बरनाला पुलिस ने सच का खुलासा किया है। आरोपी की पत्नी, उसके प्रेमी और एक दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरनाला के एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की सच्चाई बताई। बता दें 16 जून को बरनाला में एक आल्टो कार में आग लगने के कारण हरचरम सिंह का नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी और इस घटना को हादसा करार दिया गया था। घटना के वक्त संदेह पैदा होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जांच के दौरान हत्या का मामला सामने आया।

PunjabKesari

एसएसपी ने बताया कि मृतक हरचरण सिंह की पत्नी का किसी से प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते उसे रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक के गले में रस्सी डाल दी और उसके चेहरे व नाक पर मच्छर भगाने वाली दवा छिड़क कर उसे कार में ही बेहोश कर दिया, इसके बाद कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी और घटना को हादसा करार दिया। पुलिस ने इस घटना में मृतक हरचरण सिंह की पत्नी सुखजीत कौर, उसके प्रेमी हरदीप सिंह और उसके साथी सुखदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिवारिक मैंबरों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!