Punjab : पति बन रहा था प्यार की राह में रोड़ा, बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रचा खूनी खेल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Jun, 2025 11:22 PM

the unfaithful wife planned a bloody game with her lover

इंदौर की सोनम द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाने का मामला अभी तक शांत भी नहीं हुआ कि अबोहर में भी ऐसा ही एक मामला ऊजागर हुआ है, जिसमें एक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है।

अबोहर  (सुनील भारद्वाज): इंदौर की सोनम द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाने का मामला अभी तक शांत भी नहीं हुआ कि अबोहर में भी ऐसा ही एक मामला ऊजागर हुआ है, जिसमें एक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है। मृतक की मां के बयानों पर सिटी 1 की पुलिस ने उसकी पत्नी व प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आज सुबह सीडफार्म मे मृत मिले व्यक्ति के अंधे कत्ल की गुत्थी को अबोहर पुलिस ने मात्र डेढ घंटे में ही सुलझा लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुलदीप सिंह की शादी करीब 14 साल पहले शिमला रानी निवासी टाहली वाला संग हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। शिमला रानी के राम सिंह उर्फ रामू निवासी चक राधेवाला से नाजायज सबंध थे, जिस कारण अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता था। 12 जून की रात करीब 8 बजे कुलदीप अपनी मां संतो को यह कहकर घर से गया कि वह कामकाज के लिए शहर जा रहा है और पूरी रात वापिस नहीं आया। सुबह उसका शव लहुलुहान हालत में गुरू कृपा आश्रम के निकट पड़ा मिला।

इधर सिटी 1 पुलिस ने मृतक कुलदीप सिंह की मां संतों रानी पत्नी जीत सिंह के बयानों पर उसकी पुत्रवधु शिमला, प्रेमी राम कुमार रामू तथा रिंकू उर्फ कालू पुत्र रमेश्वर वासी बुर्जमुहार को काबू कर लिया। जिसकी मदद से इन्होंने इस कत्ल को अंजाम दिया। पुलिस ने इस सभी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!