चोरों का आतंक जारी, लाखों के गहने व नकदी पर हाथ किया साफ

Edited By Urmila,Updated: 07 Sep, 2025 02:27 PM

the terror of thieves continues

तपा मंडी में शुक्रवार की रात एक बंद घर में लाखों की चोरी हो गई। पीरखाना इलाके में रहने वाले जसवीर सिंह के घर से चोर 3 तोले सोना, 4 तोले चांदी और 50,000 रुपए नकद लेकर फरार हो गए।

तपा मंडी (गर्ग, शाम) : तपा मंडी में शुक्रवार की रात एक बंद घर में लाखों की चोरी हो गई। पीरखाना इलाके में रहने वाले जसवीर सिंह के घर से चोर 3 तोले सोना, 4 तोले चांदी और 50,000 रुपए नकद लेकर फरार हो गए। जसवीर सिंह जब रात की ड्यूटी के बाद घर लौटे, तो उन्हें घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारियां खुली हुई थीं।

उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी से सम्पर्क किया, जो अपनी बीमार बेटी से मिलने लुधियाना गई हुई थी। घर को खाली देखकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। चोरी हुए सामान में जसवीर सिंह की बेटी तरविंदर कौर की शादी के लिए बनाए गए गहने भी थे। तरविंदर ने रोते हुए चोरों से भावुक अपील की है कि उसकी शादी तय हो चुकी है और ये गहने उसके और उसके माता-पिता की मेहनत की कमाई से बने हैं। उसने चोरों से हाथ जोड़कर कहा कि वे उसके झुमके, चेन, पाजेब और अन्य गहने लौटा दें।

इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस से तुरंत चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस स्टेशन इंचार्ज सतगुर सिंह ने आश्वासन दिया है कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!