हवाई सेना की शान MIG-21 होने जा रहा रिटायर, कई बार छुड़वाए दुश्मनों के पसीने

Edited By Vatika,Updated: 24 Sep, 2025 02:09 PM

the pride of the air force the mig 21

हवाई सेना का गौरव MIG-21 होने जा रहा रिटायर, कई बार

चंडीगढ़: भारतीय वायुसेना द्वारा मिग-21 लड़ाकू विमान को रिटायर करने की तैयारियां चल रही हैं। वायुसेना मिग-21 लड़ाकू विमान के आखिरी बैच के लिए चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन में एक भव्य समारोह करने जा रही है, जिसकी रिहर्सल आज चंडीगढ़ में की गई। यह विमान 26 सितंबर को सेवा मुक्त हो रहा है। करीब 6 दशकों तक देश की हवाई शक्ति को मजबूती देने वाला मिग-21 भारत का पहला सुपरसोनिक जेट है।

इस विमान को इसकी बेमिसाल सेवाओं के लिए हमेशा याद किया जाएगा। यह आवाज़ की गति से भी तेज उड़ान भर सकता है। बता दें कि मिग-21 को 1963 में वायुसेना में शामिल किया गया था। इसने 1965, 1971, 1999 की कारगिल जंग, 2019 की बालाकोट स्ट्राइक और 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था।

समय के साथ अब मिग-21 पुराना हो चुका है। इसकी सेवामुक्ति भारतीय वायुसेना और देश के लिए एक बेहद भावुक पल होगा। बताया जा रहा है कि वायुसेना के सभी वरिष्ठ अधिकारी चंडीगढ़ में होने वाले विदाई समारोह में हिस्सा लेंगे।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!