पुलिस अधिकारी से दुखी होकर सरपंच सहित पंचायत सदस्यों ने दिया इस्तीफा, जानें मामला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Aug, 2022 11:25 PM

the panchayat members resigned

पंजाब पुलिस में तैनात एक एस.पी. रैंक के उच्च अधिकारी से दुखी होकर नकोदर बलाक के गांव चक्क कलां के सरपंच समेत 7 पंचायत सदस्यों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

नकोदर (पाली ) :- पंजाब पुलिस में तैनात एक एस.पी. रैंक के उच्च अधिकारी से दुखी होकर नकोदर बलाक के गांव चक्क कलां के सरपंच समेत 7 पंचायत सदस्यों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस में तैनात एस.पी उनके गांव की पंचायती जमीन' पर धक्के से कब्जा कर रहा है। मामला हलका विधायक के ध्यान में भी लाया गया था, पर पंचायत की कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाए कि अधिकारी की तरफ से पिछले एक साल से उन्हें तंग परेशान किया जा रहा है। इसलिए वे अब तंग होकर इस्तीफा दे रहे हैं। इस मौके इन्दरपाल सिंह, जतिन्दर सिंह, जगतार सिंह, द्याल सिंह, प्यारा सिंह, शमिन्दर सिंह व अन्य भी उपिस्थत थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!