इस Hi tech तरीके से किसानों को एकजुट कर रहे है Farmers , शुरू हुआ Registration

Edited By Vatika,Updated: 22 Jan, 2021 05:21 PM

the hightech ways to unite farmers

भारतीय किसान युनियन पूरे देश के किसानों को एकजुट करने के लिए किसान एप बना रही है

पूर्वी दिल्ली(पंकज, वशिष्ठ): भारतीय किसान युनियन पूरे देश के किसानों को एकजुट करने के लिए किसान एप बना रही है। 10 दिन में एप तैयार होने की उम्मीद है। इसमें एक करोड़ किसानों को जोड़ने का लक्ष्य है। एप के माध्यम से किसानों को उसल को उन्नत बनाने के तरीके तो सिखाए ही जाएंगे साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकारों के कृषि को लेकर उठाए जा रहे हर कदम से भी अवगत कराया जाएगा।

एप से जोड़ने के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। यूपी गेट, नोएडा के बॉर्डरों पर किसानों का धरना लगातार जारी है। सड़क पर धरना दे रहे किसान फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप आदि पर लगातार किसान वीडियो और लेख के माध्यम से लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। इस एप का काम संयुक्त किसान मोर्चां का आई.टी.विंग कर रहा है। जल्द ही इसका काम पूरा कर इसे शुरू कर दिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि एप के माध्यम से सरकार के हर कदम की जानकारी किसानों तक पहुंचेगी। कृषि कानून अथवा किसानों के हित में बनने वाले हर नियम की जानकारी पहुंचाई जाएगी। इसके माध्यम से देश के किसी भी स्थान पर किसानों को होने वाली समस्याओं की जानकारी पूरे देश के किसानों को होगी। इन समस्याओं पर सभी किसान एकजुट होकर सरकार से बात करेंगे। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!