OMG! पंजाब की गाय ने जीता ट्रैक्टर, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Kamini,Updated: 08 Dec, 2025 12:06 PM

the cow won the tractor

पंजाब की एक गाय द्वारा ट्रैक्टर जीतने की खबर सामने आई है।

जाडला (जसविंदर औजला): पंजाब की एक गाय द्वारा ट्रैक्टर जीतने की खबर सामने आई है। आरसीबीए संस्था ने राजस्थान के हनुमानगढ़ में पशु मेला लगाया। मेले में देश भर की डेयरी गायों के मुकाबले हुए, जिसमें चमन सिंह भान मजारा की HF गाय ने 78.6 kg दूध देकर पहला स्थान हासिल किया।

PunjabKesari

भान मजारा को संस्था ने सोनालिका ट्रैक्टर देकर सम्मानित किया। भान मजारा की दूसरी गाय ने दूसरे मुकाबले में 69.5 kg दूध देकर 31,000 रुपये का कैश प्राइज जीता। भान मजारा ने बताया कि इसी गाय ने ब्रीड मुकाबले में भी पहला स्थान हासिल करके कैश प्राइज जीता है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि भान मजारा की गाय पहले भी कई इनाम जीत चुकी हैं। इस मौके पर उनके साथ मक्खन सिंह हंसरो, प्रितपाल सिंह भान मजारा, गुरी सियानाना, जरनैल सिंह बडवाल, गुरजिंदर सिंह हंसरो, गुरप्रीत सिंह, मनजोत सिंह बिलासपुर वगैरह मौजूद थे।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!