Edited By Urmila,Updated: 17 Jun, 2023 02:03 PM

जालंधर वेस्ट के कॉलोनाइजर मेजर सिंह को अदालत ने झटका दिया है।
पंजाब डेस्क: जालंधर वेस्ट के कॉलोनाइजर मेजर सिंह को अदालत ने झटका दिया है। बता दें कि आर.टी.आई. एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह को रास्ते में रोकर साथियों सहित मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने सिर्फ मेजर सिंह पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने उक्त मामले में उन हमलावरों के नाम दर्ज करवाए थे जिन्होंने उस पर हमला किया था। सिमरनजीत ने आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह खुराना, जसप्रीत सिंह उर्फ राजू, सुरेश और जगमीत सिंह के रूप में बताई थी।
वहीं शिकायतकर्ता सिमरनजीत सिंह ने अदालत में पटीशन दायर की जिसमें मेजर सिंह के साथियों के नाम शामिल थे। सिमरनजीत ने पटीशन में कहा कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं की। अदालत ने उक्त मामले में दोषी ठहराते हुए मेजर सिंह के साथ मिलकर सिमरनजीत सिंह पर हमला करने वालों को दोषी ठहराया है जिसके चलते अदालत ने मारपीट करने के मामले में संलिप्त साथियों को नामजद कर दिया है। बता दें कि मेजर सिंह ने पहले कांग्रेस में फिर भाजपा और अब आप का हाथ थामा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here