Big News: MLA रमन अरोड़ा कोर्ट में पेश, मिला इतने दिनों का रिमांड

Edited By Vatika,Updated: 24 May, 2025 07:44 PM

mla raman arora

विजिलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए ‘आप’ विधायक रमन अरोड़ा जालंधर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पहुंच गए है।

जालंधर (मृदुल/भारद्वाज,जतिंदर)  विजिलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए ‘आप’ विधायक रमन अरोड़ा को जालंधर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान विजिलैंस ने कोर्ट से 10 दिनों के रिमांड की मांग की थी, लेकिन उन्हें 5 दिन का रिमांड मिला है। 

PunjabKesari

भ्रष्टाचार के मामले में कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए गए नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा को भी गत दिवस विजिलेंस पुलिस ने शिकंजा कसते हुए देर शाम छापेमारी के दौरान उनकी गिरफ्तारी बताई गई थी। इस दौरान विधायक के घर से डेढ़ किलो सोना, संपत्ति के दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इस मामले में विधायक रमन अरोड़ा को आज जेएमआईसी ड्यूटी मजिस्ट्रेट रीत वरिंदर सिंह धालीवाल की अदालत में पेश किया गया।

PunjabKesari
जहां विजिलेंस पुलिस व सरकारी वकील  ऋषि भारद्वाज ने जहां अदालत से 10 दिन का रिमांड मांगा था, वहीं माननीय अदालत ने बचाव पक्ष के वकील दर्शन दयाल व नवीन चड्ढा, विजय भूषण मेहता व सार्थक अरोड़ा की दलीलें सुनने के बाद 5 दिन का रिमांड देने का आदेश दिया। अब विधायक रमन अरोड़ा को 29 मई को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि बचाव पक्ष के वकील दर्शन दयाल व विजय भूषण मेहता ने विजिलेंस पुलिस द्वारा विधायक रमन अरोड़ा की मेडिकल जांच करवाने संबंधी भी अदालत में अर्जी दायर की थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है। और अदालत ने विधायक को 24 घंटे के अंदर  मेडिकल जांच करवाने के आदेश दिए हैं। वहीं, वकील सार्थक अरोड़ा और विजय भूषण मेहता की ओर से भी एक अर्जी दाखिल की गई है, जिसमें विधायक रमन अरोड़ा को उन्हें  मिलने को कहा गया है। जिस पर सुनवाई 29 मई तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Related Story

IPL
Punjab Kings

114/3

11.4

Delhi Capitals

Punjab Kings are 114 for 3 with 8.2 overs left

RR 10.00
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!