Edited By Urmila,Updated: 03 Sep, 2023 02:30 PM

दो भाइयों द्वारा ब्यास दरिया में छलांग लगाने का मामला गरमा गया है।
पंजाब डेस्क: दो भाइयों द्वारा ब्यास दरिया में छलांग लगाने का मामला गरमा गया है। परिवार के सदस्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती तब तक जशनवीर का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। जहां आपको बता दें कि छोटे भाई जशनवीर का शव कल बरामद कर लिया गया था और आज शव का पोस्टमार्टम भी कर दिया गया है जिसके बाद पारिवारिक सदस्यों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
जिक्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस ने एस.एच.ओ. नवदीप सिंह, महिला पुलिसकर्मी जगजीत कौर व मुंशी बलविंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उक्त आरोपियों पर भाइयों को धमकाने व खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोपों के तहत पर्चा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों को थाने में जलील किया गया था जिसके बाद नमोशी के चलते उन्हें खौफनाक कदम उठा लिया। ब्यास दरिया में छलांग लगा दी। वहीं पुलिस का कहना है कि जशनवीर के शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद अन्य कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने कहा कि आरोपी उनकी पहुंच से बाहर हैं वह उन तक पहुंच नहीं पा रहे हैं। पुलिस को अपने ही विभाग के मुलाजिम नहीं मिल पाना अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
जानें क्या था मामला
मामला यह था कि पति-पत्नी के झगड़े को लेकर लड़की पक्ष की तरफ से मानवजीत सिंह ढिल्लो एक लड़की के पारिवारिक सदस्यों के साथ 14 अगस्त को थाना एक में आए थे। वहां पर उसकी एस.एच.ओ. के साथ बहसबाजी हो गई थी। 16 अगस्त को दोबारा से थाने जाकर फिर से विवाद हुआ। आरोप था कि मानवजीत सिंह ने एक महिला पुलिस कर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया था जिसके चलते पुलिस द्वारा 7/51 करके मानवजीत सिंह ढिल्लों को गिरफ्तारी कर लिया था और 17 को उसे जमानत पर रिहा कर दिया था। जैसे ही मानवजीत सिंह ढिल्लो के भाई जश्नबीर सिंह को अपने भाई के बारे पता लगा तो उसने फोन पर मानवदीप सिंह को कहा कि अब उनके पास कुछ नहीं रहा है जिसके चलते वह ब्यास दरिया में छलांग लगा रहा है। मानवदीप सिंह ढिल्लो ने अपने छोटे भाई को बातों में लगा कर बताई हुई जगह पर पहुंच गया लेकिन इसी दौरान जश्नबीर सिंह ने दरिया में छलांग लगा दी और फिर मानवदीप सिंह ढिल्लो ने भी छलांग लगा दी थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here