इश्क में अंधी बहू का कारनामा, Boyfriend संग मिलकर दिया इस वारदात को अंजाम

Edited By Kamini,Updated: 23 Jul, 2024 04:04 PM

the act of a daughter in law blinded by love

लाभ सिंह की बहू अमनदीप कौर का उसी गांव के रहने वाले मंदीप सिंह के साथ 4 साल से प्रेम संबंध था।

मानसा : मानसा पुलिस ने गांव फुलूवाला डोगरा में घर में सो रहे व्यक्ति की हत्यकांड की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दरअसल, मृतक की बहू ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

PunjabKesari

इस संबंध में एसपीडी मनमोहन सिंह ने बताया कि मृतक लाभ सिंह एलआईसी जगराओं में कैशियर के पद पर कार्यरत था और 31 जुलाई को रिटायर होने वाला था। बीते दिनों उनका जन्मदिन भी था। मृतक लाभ सिंह की बहू अमनदीप कौर का उसी गांव के रहने वाले मंदीप सिंह के साथ 4 साल से प्रेम संबंध था। अमनदीप को लगा कि रिटायरमेंट के बाद उसके ससुर उनके प्रेम संबंधों में बाधा बन सकते हैं। इसलिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दे दिया।

पुलिस ने दोनों को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और रिमांड हासिल किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। आपको बता दें फूलोंवाला डोगरा में मध्य रात्रि में घर के बाहर सो रहे एलआईसी कर्मी लाभ सिंह को तेजधार हथियारों से  मौत के घाट उतार दिया गया था। इस समय उसका पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था और वह अकेला ही बाहर था। परिवार को घटना का सुबह उठकर पता चला जब खून से लथपथ लाभ सिंह शव बिस्तर पर पड़ा देखा।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!