Ludhiana के इस इलाके में दहशत का माहौल, घरों से निकलने से डर रहें लोग

Edited By Kamini,Updated: 02 Aug, 2025 06:56 PM

terror of stray bull in the area

इलाके के लोगों में डर और सहम का माहौल बना हुआ है।

लुधियाना : इलाके के लोगों में डर और सहम का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, शहर से 2 बुजुर्ग महिलाओं पर हमला होने की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। दोनों बुजुर्ग महिलाओं पर हमला एक सांड द्वारा किया गया है। इस दौरान महिलाएं घायल  हो गई जिन में एक को गंभीर चोटें आई है। 

PunjabKesari

इनमें से एक बुजुर्ग महिला की पहचान सरदारां (उम्र 65 साल) निवासी गांव लिबड़ां खन्ना के रूप में हुई है, जोकि अन्य महिला के साथ अपने घर के बाहर बैठी थी। इस दौरान एक सांड ने आकर उन पर हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग महिला सरदारां गंभीर घायल हो हो गईं जबिक दूसरी महिला को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों महिला की जान बचा ली।

Ludhiana News

जानकारी के मुताबिक, एक आवारा सांड ने गांव में दहशत फैला रखी है। उसने घर के बाहर बैठी महिलाओं पर अचानक से आकर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि ये आवारा सांड कई लोगों को घायल व वाहनों को नुकसान पहुंचा चुका है। लोगों ने कई बार प्रशासन से इसकी शिकायत दी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ये आवारा सांड बच्चों, बुजुर्गों व राहगीरों के लिए खतना बना हुआ है। लोगों द्वारा प्रशासन से इसे काबू करने की मांग की जा रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!