बेसमैंट बनाते समय घटा भयानक हादसा, दीवार गिरने से 1 की मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jan, 2023 11:46 PM

terrible accident occurred while building basement

स्थानीय जी.टी. रोड पर चल रहे एक निर्माण कार्य दौरान दीवार ढहने से दीवार के नीचे दबकर जहां एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं 3 अन्य घायल हो गए।

खन्ना : स्थानीय जी.टी. रोड पर चल रहे एक निर्माण कार्य दौरान दीवार ढहने से दीवार के नीचे दबकर जहां एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं 3 अन्य घायल हो गए। मरने वाले मजदूर की पहचान मुकेश मुनी (32) पुत्र तीतर मुनी वासी इकोलाहा के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान विपन मुनी (50) पुत्र लक्ष्मण मुनी वासी इकोलाहा, निभा देवी (48) पत्नी विपन मुनी वासी इकोलाहा, मंजीता कुमारी पत्नी कुंदन मुनी वासी इकोलाहा के रूप में हुई है। मृतक मुकेश मुनी के शव को स्थानीय सिविल अस्पताल खन्ना के शव गृह में रखवाया गया है, जहां आज उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं घायलों का सिविल अस्पताल खन्ना में इलाज जारी है।
           
प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय जी.टी. रोड पर स्थित सूद मार्बल की ओर से दुकान के पीछे एक प्लाट पर निर्माण किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि उक्त जगह पर बेसमैंट की खुदाई की गई थी जिसके चलते साथ बनी हुई करीब 10 फुट की एक दीवार अचानक से निर्माण कर रहे मजदूरों के ऊपर आ गिरी, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई जबकि 3 अन्य मजदूर गंभीर घायल हो गए। घायलों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!