Edited By Urmila,Updated: 17 Apr, 2022 02:02 PM
सतलुज दरिया में एक बच्चे की नहाते समय डूब कर मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक बच्चे की पहचान सुभाष ठाकुर पुत्र केदार ठाकुर हाल निवासी जैन मोहल्ला के रूप में हुई है। मृतक बच्चे के पिता केदार ठाकुर...
रूपनगर (विजय): सतलुज दरिया में एक बच्चे की नहाते समय डूब कर मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक बच्चे की पहचान सुभाष ठाकुर पुत्र केदार ठाकुर हाल निवासी जैन मोहल्ला के रूप में हुई है। मृतक बच्चे के पिता केदार ठाकुर ने बताया कि उनके 7 बच्चे हैं जिनमें से 5 लड़कियां और दो लड़के हैं। सुभाष सबसे छोटा लड़का था। उन्होंने बताया कि सुभाष अपने दो दोस्तों के साथ बीते दिन सुबह घर से चला गया था। जब शाम तक वापिस न आया तो उसको ढूंढना शुरू किया।
यह भी पढ़ेंः अहम खबरः मुख्यमंत्री भगवंत मान का दिल्ली दौरा स्थगित
उसके दोस्तों से काफी पूछताछ करने पर भी उन्होंने कुछ नहीं बताया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से पूछताछ करने पर दोस्तों ने कहा कि वह सतलुज दरिया में स्नान के लिए गए थे और सुभाष दरिया में डूब गया। इस संबंध में ए.एस.आई.. कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बच्चा घर से लापता हो गया। पुलिस की तरफ से बच्चे की खोज की गई और बच्चो का शव सतलुज दरिया में से मिला। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने उपरांत वारिसों हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बच्चो के पिता किदार ठाकुर के बयानों पर 174 की कार्यवाही की गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here