घर में अकेली बुजुर्ग महिला की बेरहमी से ह/त्या, फैली सनसनी

Edited By Urmila,Updated: 11 Nov, 2026 02:06 PM

targeted an elderly mother who was sleeping at home

जलालाबाद के अधीन आने वाले गांव कनलां वाले झुग्गे में एक बुजुर्ग माता की घर में अकेले रहने के दौरान हत्या होने का दुखद मामला सामने आया है।

जलालाबाद  (बजाज): जलालाबाद के अधीन आने वाले गांव कनलां वाले झुग्गे में एक बुजुर्ग माता की घर में अकेले रहने के दौरान हत्या होने का दुखद मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में डर और शोक की लहर फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गांव के सरपंच मलकीत ने बताया कि बुजुर्ग माता इंद्रो बाई घर में अकेली रहती थीं। वह रात को अपने घर में सोई हुई थीं। सुबह जब परिजनों और आसपास के लोगों ने देखा कि माता घर से बाहर नहीं आईं तो उन्होंने घर जाकर देखा। इस दौरान माता का शव मिला। 

बताया गया कि माता का गला और टांगें बंधी हुई थीं। प्रारंभिक तौर पर लूट की नीयत से घर में घुसने का संदेह जताया जा रहा है। सरपंच ने गांव में बढ़ते नशे के रुझान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशों के कारण युवा पीढ़ी का भविष्य खराब हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में नशा करने वाले तत्वों की आवाजाही बढ़ रही है और कई बार रोकने के प्रयास भी किए गए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि हत्या की गंभीरता से जांच करके दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और गांव में नशों की बिक्री तथा उपयोग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!