नहीं थम रहा स्वाइन फ्लू का कहर, 1 और व्यक्ति ने तोड़ा दम

Edited By Anjna,Updated: 19 Feb, 2019 07:53 AM

swine flu

मोहल्ला प्रेम नगर निवासी एक व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत होने का समाचार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार उर्फ पप्पू गत 8-9 दिनों से बीमार था।

कोटकपूरा (नरिन्द्र): मोहल्ला प्रेम नगर निवासी एक व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत होने का समाचार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार उर्फ पप्पू गत 8-9 दिनों से बीमार था। पारिवारिक सदस्यों अनुसार उसे इलाज के लिए बङ्क्षठडा ले जाया गया, जहां उसे स्वाइन फ्लू होने बारे पता चला। कृष्ण कुमार के बेटे महिन्द्र कुमार ने बताया कि कुछ दिन बठिंडा में इलाज करवाने के बाद वहां से उन्हें फरीदकोट के गुरु गोबिन्द सिंह मैडीकल कालेज व अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। फरीदकोट में इलाज दौरान उनकी गत सायं मौत हो गई।
PunjabKesari
इस संबंध में सिविल अस्पताल कोटकपूरा के एस.एम. ओ. डा. कुलदीप धीर ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उसे स्वाइन फ्लू होने बारे पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने बताया कि हैल्थ वर्कर को वहां मास्क देकर भेज दिया गया है जिसकी निगरानी में मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक कृष्ण कुमार के इलाज दौरान उसके नजदीक रहने वाले व उसके सम्पर्क में आने वाले अन्य व्यक्तियों को 5 दिन के लिए टैमीफ्लू की गोलियां दी गई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!