Edited By Kamini,Updated: 26 Aug, 2022 02:54 PM

कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद ने आज सोनिया गांधी को 5 पेज का इस्तीफा सौंप दिया है।
चंडीगढ़: कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद ने आज सोनिया गांधी को 5 पेज का इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद से सियासत गरमा गई है। उनके इस्तीफे के बाद हर नेता अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इसी के चलते उनके इस्तीफे का बाद सुनील जाखड़ का बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेसी तंज कसते हुए कहा कि पार्टी चापलूसों से चल रही है। किसी देश को एक मजबूत विरोध पक्ष की जरूरत है। चापलूसों से पार्टी नहीं चलती, इसमें शामिल नेता सिर्फ अपनी ही रोटियां सेक रहे हैं।
सुनील जाखड़ ने आगे कहा कि गुलाब नबी का दर्द बहुत दिनों से झलक रहा था। किसी सीनियर के बिना पार्टी नहीं चलती। उन्होंने कहा कि इतने सीनियर नेता जब पार्टी छोड़ कर जाएंगे तो पार्टी को कौन संभालेंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस दिन हिमाचल प्रदेश का नतीजा आएगा, और वहां भी कांग्रेस की हार हो गई तो तब इस पार्टा का सफाया है। चरणजीत चन्नी को पार्टी में किसी ने सी.एम. नहीं माना और राजा वड़िंग को भी कोई प्रधान नहीं मान रहा है।
बता दें गुलाम नबी आजाद ने आज इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। आपको यह भी बता दें सुनील जाखड़ कांग्रेस पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here