Breaking : भ्रष्टाचार मामले में कोर्ट ने इस पूर्व मंत्री को दी क्लीन चिट

Edited By Urmila,Updated: 28 Jun, 2025 12:59 PM

mla vijay singla clean chit

कमीशन मांगने के आरोप में नामजद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला और उनके ओ.एस.डी. प्रदीप कुमार को मोहाली पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 और 8 के तहत थाना फेज-8 मोहाली में दर्ज मामले में क्लीन चिट दे दी है।

मोहाली (जस्सी) : कमीशन मांगने के आरोप में नामजद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला और उनके ओ.एस.डी. प्रदीप कुमार को मोहाली पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 और 8 के तहत थाना फेज-8 मोहाली में दर्ज मामले में क्लीन चिट दे दी है। केस रद्द करने को लेकर मोहाली कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है। क्लोजर रिपोर्ट में सबूतों की कमी का हवाला दिया गया है। इन पर 58 करोड़ रुपये के ठेकों पर 1.16 करोड़ रुपये (2% कमीशन) मांगने का आरोप है।

mla vijay singla

शिकायतकर्ता राजिंदर सिंह ने भी इस क्लोजर रिपोर्ट पर अपनी सहमति जताई है और कहा है कि अगर कोर्ट इस क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।  कोर्ट 14 जुलाई को फैसला सुनाएगा। यह सी.एम. भगवंत मान द्वारा की गई पहली हाई-प्रोफाइल भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई थी, जिन्होंने सिंगला को बर्खास्त कर दिया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!