भाजपा देश के इतिहास को तोड़ने की कोशिशों में : जाखड़

Edited By swetha,Updated: 01 Nov, 2019 11:29 AM

sunil jakhar

भाजपा देश में इतिहास को तोड़ने की कोशिशों में लगी हुई है।

चंडीगढ़/जालंधर(भुल्लर, धवन): भाजपा देश में इतिहास को तोड़ने की कोशिशों में लगी हुई है। कांग्रेस से संबंधित नेताओं जिन्होंने राष्ट्र की एकता व अखंडता की खातिर अपनी कुर्बानियां दी हैं, को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा याद नहीं किया जा रहा है। उक्त शब्द पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात कहे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार न तो स्व. इंदिरा गांधी को याद करती है और न ही स्व. राजीव गांधी को। भाजपा को लगता है कि ऐसा करने से कांग्रेस का प्रचार व प्रसार होगा। उन्होंने कहा कि देश के धर्म निरपेक्ष ढांचे को कायम रखने की जरूरत है अन्यथा देश की एकता व अखंडता को खतरा पैदा हो जाएगा। 

जाखड़ ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके देश को आर्थिक प्रगति के मार्ग पर अग्रसर किया था। आज बच्चों को तथाकथित राष्ट्रवादी इतिहास को तोड़-मरोड़ कर या तो दोबारा लिखने की कोशिशें हो रही हैं या फिर गलत ढंग से पेश करने की परन्तु इसके बावजूद सच्चाई को छिपाया नहीं जा सकता है। स्व. इंदिरा गांधी एक आयरन लेडी थी जिसने न केवल पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था बल्कि देश में फैले आतंकवाद पर भी काबू पाया था। 

उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार के दोबारा गठन को एक राजनीतिक हादसा करार देते हुए कहा कि कांग्रेस की लड़ाई प्रधानमंत्री के खिलाफ नहीं है बल्कि उस सोच के खिलाफ है जो समाज को बांटना चाहती है। गरीब लोगों को पता चल चुका है कि भाजपा सरकार की नोटबंदी व जी.एस.टी. की नीतियों से अंतत: गरीबों का ही नुक्सान हुआ है। अब गरीब लोगों के अंदर जागरूकता आ गई है तथा वे कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा की नीतियों को बेनकाब कर रहे हैं जिसका सबूत हरियाणा तथा महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में देखने को मिला। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!