किसान आंदोलन पर बोले सुखबीर बादल, केन्द्र को दी परिणाम भुगतने की चेतावनी

Edited By Mohit,Updated: 01 Dec, 2020 06:27 PM

sukhbir singh badal

अगर देश के अन्नदाता के साथ इस तरह की व्यवहार किया जा रहा है तो उसे कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है।

पटियाला/रक्खड़ा (बलविंदर, राणा): शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों के साथ किए जाने वाले अत्याचार का परिणाम भुगतना पड़ेगा। अगर देश के अन्नदाता के साथ इस तरह की व्यवहार किया जा रहा है तो उसे कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है। बादल यहां अकाली दल के सीनियर नेता और हलका नाभा के इंचार्ज कबीर दास के गृह पटियाला में करवाए धार्मिक समागम में भाग लेने पहुंचे थे।

बादल ने बातचीत करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार को चाहिए कि वह किसानों के साथ बातचीत करके मामले का समाधान निकालें जो देश के लोगों का पेट भरने के लिए अपने खेतों में मेहनत करके अनाज उगाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, जैसे इस देश का हिस्सा ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल हमेशा से किसानों के हक में खड़ा है औऱ कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है। कांग्रेस इस मामले पर भी अपनी रोटियां सेकने का काम कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!