सुखबीर बादल द्वारा जिला प्रधानों का ऐलान, हरदीप सिंह बुटेरला चंडीगड़ (यू.टी.) के दोबारा बने प्रधान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 04 Nov, 2020 04:32 PM

sukhbir badal declares district heads

जिन सीनियर नेताओं को जिला प्रधान बनाया गया है उनमें सुरजीत सिंह रक्खड़ा पटियाला (देहाती), गुरबचन सिंह बब्बेहाली.......

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के जत्थेबंदक ढांचे में वृद्धि करते हुए दल के जिला जत्थेदारों का ऐलान किया है। आज पार्टी के मुख्य दफ्तर से जारी सूची के अनुसार पार्टी के 18 सीनियर नेताओं को (देहाती) जिला प्रधान बनाया गया है और 5 सीनियर नेताओं को (शहरी) प्रधान बनाया गया है।

जिन सीनियर नेताओं को जिला प्रधान बनाया गया है उनमें सुरजीत सिंह रक्खड़ा पटियाला (देहाती), गुरबचन सिंह बब्बेहाली गुरदासपुर (देहाती), प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा तरनतारन, वीर सिंह लोपोके अमृतसर (देहाती), गुरप्रताप सिंह टिक्का अमृतसर (शहरी), मनतार सिंह बराड़ फरीदकोट, गुरप्रताप सिंह वडाला जालंधर (देहाती), कुलवंत सिंह मन्नण जालंधर (शहरी), कंवरजीत सिंह रोजी बरकन्दी श्री मुक्तसर साहिब, इकबाल सिंह झुन्दा संगरूर (देहाती), सुरिन्दर सिंह ठेकेदार होशियारपुर (देहाती), वरदेव सिंह मान फिरोजपुर (देहाती), तीर्थ सिंह माहला मोगा (देहाती), जगदीप सिंह चीमा फतेहगड़ साहिब प्रधान बनाया गया है।

इसी तरह बलकार सिंह बराड़ को बठिंडा (देहाती), बाबा टेक सिंह धनौला बरनाला (देहाती), गुरचरण सिंह ग्रेवाल पुलिस जिला जगराओं, बुद्ध सिंह बलाकीपुर शहीद भगत सिंह नगर (देहाती), चरनजीत सिंह कालेवाल मोहाली (देहाती), कंवलजीत सिंघ रूबी मोहाली (शहरी), स. गुरमेल सिंह मानसा (देहाती), श्री प्रेम कुमार को मानसा (शहरी) और श्री अशोक कुमार अनेजा को फाजिल्का (शहरी) का प्रधान बनाया गया है। बादल ने बताया कि हरदीप सिंह बुटेरला को चंडीगड़ (यू.टी.) का दोबारा प्रधान बनाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!