सुखबीर की PM मोदी से अपील, किसानों को बातचीत के लिए करें आमंत्रित

Edited By Mohit,Updated: 11 Oct, 2020 09:00 PM

sukhbir appeals to pm modi invite farmers to talk

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी............

अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि वह विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को बातचीत के लिए आमंत्रित करें। सुखबीर बादल ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ''अब तक केन्द्र सरकार ने इस मुद्दे (कृषि कानूनों) के समाधान का कोई रास्ता नहीं निकाला है। मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि वह खुद किसान निकायों की बैठक बुलाएं और उनकी बात सुनें।'' 

उन्होंने कहा कि न केवल किसान बल्कि कृषि मजदूर, आढ़तिया, मंडी मजदूर भी इन कानूनों से प्रभावित हुए हैं। सुखबीर ने कहा, ''किसान सड़कों पर हैं और रेल की पटरियों पर डेरा जमाए हुए हैं। अगर किसान खुश नहीं रहेंगे तो देश कैसे खुश रहेगा।'' उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह से दिल्ली जाकर कृषि कानूनों के मुद्दे पर केन्द्र सरकार पर दबाव बनाने की अपील की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!