लेडी प्रोफेसर के पीछे पड़ा सनकी Student, पहले ‘I Love You’ कहा और फिर...

Edited By Kamini,Updated: 26 Aug, 2026 01:37 PM

student harasses female professor

टीचर और स्टूडेंट के रिश्ते को तार-तार करता एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क :  टीचर और स्टूडेंट के रिश्ते को तार-तार करता एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहाली की एक निजी यूनिवर्सिटी की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को एक स्टूडेंट द्वारा प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद स्टूडेंट को यूनिवर्सिटी से सस्पेंड कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इसके स्टूडेंट अपनी मां के साथ महिला प्रोफेसर के पास पहुंचा और बार-बार माफी मांगता रहा। 

पूरा मामला :

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी स्टूडेंट असिस्टेंट प्रोफेसर को काफी देर से प्रताड़ित कर रहा था। उसने प्रोफेसर का पीछा किया और उसे लव लेटर थमा दिया। यही नहीं जब प्रोफेसर ने इस बात से इंकार किया तो स्टूडेंट ने उसे तेजाब डालकर जलाने की धमकी तक दे डाली। इसके बाद भी स्टूडेंट बाज नहीं आया और उसने एक फेक ईमेल भेजे और प्रोफेसर की अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल कर दी। असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपनी शिकायत के बाद आरोपी स्टूडेंट के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने एमए इंग्लिश की पढ़ाई की है और वर्तमान में एक निजी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी 2025 से मई 2025 तक वह जिस क्लास को पढ़ाती थीं, उसमें रजित नाम का युवक भी स्टूडेंट था। मई के बाद उनका डिपार्टमेंट बदल गया, जिसके चलते रजित भी दूसरी क्लास में चला गया। हालांकि, कुछ समय बाद रजित ने स्टाफ रूम की ओर जाने वाले रास्ते से आना-जाना शुरू कर दिया।

इसके बाद रजित ने स्टाफ रूम में महिला प्रोफेसर के टेबल पर एक लेटर रखा जिसमें उसने खिला था कि, मैं आपसे प्यार करता हूं, आप मेरी जिन्दगी हो, इसके अलावा भी कई बातें लिखी हुई थी। इसके बाद इस मामले की शिकायत DSW डिपार्टमेंट को भी दी गई, जिसके बाद रजित ने अपनी गलती माफी भी मांगी। यही नहीं इसके बाद रजित ने महिला प्रोफेसर की  प्रोफेशनल ईमेल आईडी पर मेल भेजकर मामले को सुलझाने की बात कही। जब उसके माता-पिता को बुलाया गया तो उसने वहां पर भी सभी के सामने कहने लगा कि, मैं आपसे प्यार करता हूं (I Love You)। स्टाफ रूम से बाहर निकलाते समय उसने तेजाब डालकर परिणा भुगतने की धमकी दी और फेक आईडी बनाकर वीडियो व तस्वीरें वायरल की। इस पूरी घटना के बाद  यूनिवर्सिटी से स्टूडेंट रजित को सस्पेंड कर दिया गया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!