Edited By Kamini,Updated: 12 May, 2025 01:27 PM

तनावपूर्ण माहौल के चलते शहर में नए आदेश जारी हो गए हैं। अब आपकी एक छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है।
जालंधर : तनावपूर्ण माहौल के चलते शहर में नए आदेश जारी हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार शहर में पटाखे चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अब शहर में रात के समय पटाखों चलाने वाले सावधान रहें क्योंकि इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है। जानकारी के मुताबिक शहर में रात के समय पटाखे चलाने के आरोप में जालंधर की कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि भारत पाकिस्तान युद्ध पर विराम लग गया लेकिन कुछ शरारती तत्वों द्वारा रात के समय आतिशबाजी चलाई गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया और लोग डरे सहमे रहे। इसी के चलते पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त आदेश जारी किए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव कम होने के चलते लोगों में डर और दहशत का माहौल है। पंजाब के जालंधर, कपूरथला सहित कई इलाकों में पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन हमले हुए। वहीं अब शहर में कुछ शरारती तत्व पटाखे चलाकर माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे है क्योंकि लोगों में के मन अभी भी डर और सहम का माहौल है।
बता दें कि युद्ध के हालातों के चलते पंजाब सरकार ने अभी पंजाब में रात 8 बजे के बाद ब्लैकआउट करने के आदेश दिए हैं। वहीं कई स्कूलों में पेपर रद्द कर छुट्टी कर दी गई हैं। ये भी बता दें कि, भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते पंजाब के बार्डर इलाकों में ब्लैकआऊट रहेगा, जिनमें फिरोजपुर, गुरदासपुर और पठानकोट जिला शामिल है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि, पंजाब में अभी ब्लैकआउट जारी रहेगा, क्योंकि पाकिस्तान पर हम अभी भी यकीन नहीं कर सकते। पंजाब ने पहले भी संत्रास झेला है और अब किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here