Edited By Paras Sanotra,Updated: 21 Jul, 2023 04:24 PM
स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) जालंधर रेंज की टीम ने कार सवार अमृतसर और बटाला निवासी 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 800 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
जालंधर: स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) जालंधर रेंज की टीम ने कार सवार अमृतसर और बटाला निवासी 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 800 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एस.टी.एफ. के ए.आई.जी. जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि डी.एस.पी. योगेश कुमार के नेतृत्व में एस.आई. सिकंदर सिंह द्वारा पुलिस पार्टी के साथ विशेष नाकाबंदी कर पकड़े गए उक्त नशा तस्करों की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र स्वरूप सिंह निवासी मिश्रपुर थाना रंगड़ नंगल बटाला, गुरविशाल सिंह पुत्र हरपिंदर सिंह निवासी कटड़ा मित सिंह पेठे वाला बाजार थाना सी. डिवीज़न अमृतसर, गुरसिमरन सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी निहाल सिंह करोड़ी चौक अमृतसर एवं हरप्रीत सिंह उर्फ साहिल पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी मुरब्बों वाली गली अमृतसर के रूप में हुई है। जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना एस.टी.एफ. मोहाली में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 210 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और उन्हें माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर उनसे और पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी मनप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी थाना हटली हिमाचल प्रदेश में एफ.आई.आर. दर्ज है। वह ड्राइवरी करता है। उसने पूछताछ में कहा कि वह अमृतसर के चाटीविंड चौक से किसी अज्ञात व्यक्ति से हेरोइन लेकर आता था। दूसरे आरोपी गुरविशाल सिंह ने बी.सी.ए. की हुई है। वह मनप्रीत सिंह के साथ मिल कर नशा बेचने का गैरकानूनी काम करने लग पड़ा ताकि आसान तरीके से मोटी कमाई कर सके। तीसरा आरोपी गुरसिमरन सिंह ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। चौथे आरोपी हरप्रीत सिंह साहिल ने 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है। साल 2020 में वह दुबई चला गया था और 2022 में उसने दुबई से भारत आकर हेरोइन बेचने का काम शुरू कर दिया। आज चारों मिल कर कार (नंबर पी.बी. 06 ए.सी. 8648) में किसी को हेरोइन सप्लाई करने जा रहे थे लेकिन एस.टी.एफ. की टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर उन्हें उनकी मंजिल पर पहुंचने से पहले ही रास्ते में काबू कर लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here