श्री हजूर साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का टैम्पो पलटा, 7 महिलाओं सहित 12 घायल

Edited By Vaneet,Updated: 17 Aug, 2019 08:50 PM

sri hazur sahib tempo moment of devotees 12 injured

तलवंडी साबो से श्री हजूर साहिब के दर्शनों के लिए जा रहा छोटा हाथी (टैम्पो) गांव भागीवांदर निकट पलट गया ....

तलवंडी साबो(मुनीश): तलवंडी साबो से श्री हजूर साहिब के दर्शनों के लिए जा रहा छोटा हाथी (टैम्पो) गांव भागीवांदर निकट पलट गया जिसमें सवार 7 महिलाओं सहित 12 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर होने कारण उसे बठिंडा रैफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो से श्रद्धालुओं का जत्था श्री हजूर साहिब के लिए छोटे हाथी में सवार होकर बठिंडा जा रहा था। गांव भागीवांदर के पास टैम्पो पलट गया। घटना का पता चलते ही घायलों को एम्बुलैंस 108 के जरिए शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!