स्पा सैंटर की आड़ में खेला जा रहा था यह खेल, 5 विदेशी लड़कियों सहित 14 गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 23 Apr, 2025 05:59 PM

spa center raid 14 arrested including 5 foreign girls

थाना कैंट व सिविल लाइन्स पुलिस के क्षेत्रों में पड़ने वाले 2 स्पा सैंटरों में मसाज आदि करने की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था।

बठिंडा (विजय): थाना कैंट व सिविल लाइन्स पुलिस के क्षेत्रों में पड़ने वाले 2 स्पा सैंटरों में मसाज आदि करने की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। दोनों थानों की पुलिस ने स्पा सैंटरों में छापामारी करके 5 विदेशी लड़कियों सहित कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर नार्थ एस्टेट व एक अन्य जगह पर स्थित 2 स्पा सैंटरों में छापामारी की गई। इन स्पा सैंटरों की आड़ में इन लोगों द्वारा देह व्यापार का कारोबार किया जा रहा था। 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों जगहों पर छापामारी की। उक्त जगहों से पुलिस ने एक स्पा सैंटर से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि दूसरे सैंटर में से 5 विदेशी लड़कियों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें इन दोनों स्पा सैंटरों का मालिक अश्विनी कुमार भी शामिल है। इसके अलावा मैनेजर कुलविंद्र, आकाशदीप व अन्य हैल्परों आदि को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 5 विदेशी लड़कियों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की अगली पड़ताल की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!