पंजाब पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई! करोड़ों की हेरोइन सहित तस्कर काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Mar, 2025 05:15 PM

smuggler arrested with heroin worth crores

फाजिल्का पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशों के खिलाफ अभियान के तहत थाना सदर जलालाबाद को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है।

फाजिल्का (सुखविंदर थिंद) : फाजिल्का पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशों के खिलाफ अभियान के तहत थाना सदर जलालाबाद को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। DSP जतिंदर सिंह सब डिवीजन जलालाबाद और बलकार सिंह डी.एस.पी. इन्वेस्टिगेशन फाजिल्का की निगरानी में इंस्पेक्टर रूपिंदरपाल सिंह इंचार्ज सी.आई.ए. फाजिल्का-2 की टीम शक के आधार पर व्यक्तियों की चेकिंग करने के लिए थाना सदर जलालाबाद के क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस पार्टी ने गांव सुखेरा बोदला और फत्तू वाला लिंक रोड पर एक नौजवान को शक के आधार पर रोका और तलाशी ली, तो उसके पास एक लिफाफे से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसकी पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नी पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी हज़ारा राम सिंह वाला के रूप में हुई। इसके खिलाफ थाना सदर जलालाबाद में दर्ज किया गया है। मुकद्दमे की तफ्तीश जारी है। दोषी का रिमांड प्राप्त कर गहन पूछताछ की जाएगी।

एस.एस.पी. फाजिल्का वरिंदर सिंह बराड़ ने अपील की है कि फाजिल्का पुलिस युद्ध नशों के खिलाफ मुहिम के तहत ज़ीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। नशा तस्करों के लिए इस जिले में कोई स्थान नहीं है। किसी भी नशा तस्कर को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!