Edited By Urmila,Updated: 03 Nov, 2023 03:44 PM

पंजाब के मुक्तसर जिले से सरकार के साथ हो रही हेराफेरी को लेकर अहम खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क: पंजाब के मुक्तसर जिले से सरकार के साथ हो रही हेराफेरी को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सरकारी धान जो कोहेनूर एग्रो फूड शैलर में भेजा जाता है वह रास्ते में अन्य शैलरों को भेज दिया जाता है। यह पर्दाफाश तब हुआ जब सिद्धू एंड कंपनी का एक कर्मचारी रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके पर ही ट्रक सहित धान से भरी 850 बोरियां बरामद हुई हैं जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी हर्शपिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ए.एस.आई मनजीत सिंह ने बताया कि उक्त मामले में सिद्धू एंड कंपनी के मालिक कुलविंदर सिंह व हर्शपिंदर सिंह उर्फ काला पुत्र पाली शर्मा निवासी गांव थेहड़ी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर जुगनवीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी और बताया कि गत दिन वह फोकल प्वाइंट फकरसर थेहड़ी की अनाज मंडी में ही मौजूद थे। तब उन्होंने देखा कि सिद्धू एंड कंपनी का ट्रक सरकारी धान कोहेनूर एग्रो फूड शैलर को भेजने की जगह रिद्धि-सिद्धि शैलर को भेज रहा था। वहीं इस उक्त मामले बारे गहराई से जांच-पड़ताल की गई। जांच दौरान सामने आया कि सरकार के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। सरकारी धान को मंडी से हेराफेरी करके अन्य स्थान पर भेजा जाता है। बता दें कि पुलिस ने सरकारी धान को चूना लगाने वाले कंपनी के मालिक सहित दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here