Punjab में गिरा शोरूम का लैंटर, एक की मौत

Edited By Kalash,Updated: 14 Jan, 2025 11:49 AM

showroom collapsed in punjab

ए.डी.सी. ने कहा कि लैंटर गिरने के कारणों का पता लगाने की उचित जांच की जाएगी।

मोहाली : एयरपोर्ट रोड पर टी.डी.आई. सिटी सैक्टर-118 में एक निर्णाणाधीन शोरूम की दूसरी मंजिल का लैंटर गिर गया। लैंटर पर काम कर रहे 2 मजदूर दब गए, जबकि 2 मजदूरों ने बचने के लिए छलांग लगा दी। वह भी घायल हो गए। घटना शाम 4:30 बजे हुई। मलबे में मजदूरों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने जांच के बाद एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चूहड़माजरा निवासी जसविंदर सिंह (41) के रूप में हुई। घायल एयरोसिटी के रहने वाले उदय पासवान (42), कर्ण कुमार (30), कुलदीप पासपान (25) अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 

अतिरिक्त उपायुक्त विराज एस. तिड़के ने बताया कि सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत एस.डी.एम. दमनदीप कौर और डी.एस.पी. खरड़-1 करण सिंह संधू की देखरेख में बचाव अभियान शुरू किया। ए.डी.सी. ने कहा कि लैंटर गिरने के कारणों का पता लगाने की उचित जांच की जाएगी। डी.एस.पी. संधू ने कहा कि बचाव अभियान खत्म हो गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शोरूम की ग्राऊंड फ्लोर तैयार हो चुकी थी। पहली मंजिल का लैंटर डल चुका था, लेकिन पूरी तरह सूखा नहीं था। दूसरी मंजिल का लैंटर डालने के लिए शरंग का काम चल रहा था। शटरिंग गिरने से पहली मंजिल का लैंटर भी गिर गया और 4 मजदूर दब गए। निर्माणाधीन शोरूम में काम कर रहे 4 मजदूरों ने छलांग लगा कर अपनी जान बचाई।

PunjabKesari

लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और मजदूरों को निकालने की मशक्कत शुरू कर दी। वहां मौजूद जे.सी.बी. की मदद से तुरंत मलबे को हटाया गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। मलबे में दबे मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। एक की मौत हो गई अन्य 3 का उपचार जारी है।

सोहाना में इमारत गिरने से हुई थी दो की मौत

गांव सोहाना में हाल ही में 6 मंजिला इमारत गिरने से युवक और युवती की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने इमारत के 2 मालिकों के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!