इश्क में अंधे देवर-भाभी! कर गए ऐसा कांड जो किसी ने सोचा न था

Edited By Kalash,Updated: 30 Jun, 2025 12:41 PM

punjab love affair case

वह अपने देवर के साथ मोहाली में रह रही थी। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। महिला का एक बेटा भी है।

मोहाली (जस्सी): थाना मटौर के अंतर्गत आते इलाके में देवर-भाभी ने आत्महत्या की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार मामला प्रेम से जुड़ा है। आत्महत्या की कोशिश के बारे में परिजनों को जैसे ही पता चला तो उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। मटौर थाने के एसएचओ अमनदीप सिंह कंबोज ने बताया कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, दोनों में से कोई भी बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके चलते पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। सूत्रों के अनुसार महिला का पति कई सालों से विदेश में है और वह अपने देवर के साथ मोहाली में रह रही थी। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। महिला का एक बेटा भी है।

दूसरी ओर लोगों ने बताया कि महिला के बेटे ने उन्हें बताया कि चाचा ने उसकी मां के साथ मारपीट की, जिसके बाद उसने कुछ पी लिया। यह मामला असल में क्या है, इस बारे में पुलिस अभी कुछ भी पुष्टि नहीं कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!