Punjab : बाढ़ के बीच गूंजी खुशी की किलकारियां, गर्भवती महिलाओं के लिए फरिश्ता बना ...

Edited By Urmila,Updated: 01 Sep, 2025 03:29 PM

shouts of joy echoed amidst the flood

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सतलुज नदी के किनारे बसे गांव मोहर जमशेर की निर्मला रानी के लिए स्वास्थ्य विभाग फरिश्ता बनकर सामने आया है।

फाजिल्का (लीलाधर) : भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सतलुज नदी के किनारे बसे गांव मोहर जमशेर की निर्मला रानी के लिए स्वास्थ्य विभाग फरिश्ता बनकर सामने आया है। निर्मला रानी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह बाढ़ की भयावह परिस्थितियों में अपने बच्चे को जन्म देगी। सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार और सहायक सिविल सर्जन डॉ. रोहित गोयल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डॉ. बलबीर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने और गर्भवती महिलाओं को मुश्किल हालात से निकालकर सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने और उनके प्रसव कराने के आदेश दिए हैं।

इन आदेशों का पालन करते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने गांव मोहर जमशेर की निर्मला रानी और कैलाश कौर को सुरक्षित निकालकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। निर्मला रानी का यहां सुरक्षित प्रसव हुआ और वहीं कैलाश कौर राहत शिविर मौजम में हैं, जहां इसी सप्ताह उनका प्रसव होने की संभावना है। इसलिए आशा कार्यकर्ता और ए.एन.एम. उनके साथ हैं, जिनका फाजिल्का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!