फिल्म Emergency को लेकर छिड़ा विवाद, SGPC ने भेजा Legal Notice

Edited By Kalash,Updated: 24 Aug, 2024 05:49 PM

sgpc notice on film emergency

बॉलीवुड फिल्म इमरजेंसी को लेकर छिड़ा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

अमृतसर : बॉलीवुड फिल्म इमरजेंसी को लेकर छिड़ा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जी-स्टूडियो को कानूनी नोटिस भेज दिया है। इसके साथ ही ब्रॉडकास्ट मंत्रालय और सेंसर बोर्ड को एस.जी.पी.सी. ने पत्र लिख कर स्क्रिप्ट की जांच करने की मांग रखी है। इसे लेकर एस.जी.पी.सी. के सदस्य ने बताया कि इमरजेंसी फिल्म विवादों से भरी है। इसके साथ ही फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाली कंगना रनौत पंजाब, सिख और किसानों के लिए विवादित बयान पहले से ही देती आई है। इस फिल्म में गलत छवि को पेश किया गया है।     

उन्होंने मांग की है कि फिल्म की रिलीज को रोका जाए और इसकी पूरी स्क्रिप्ट एस.जी.पी.सी. के साथ सांझा की जाए। ताकि इस फिल्म के बारे में अपनी और सिख समुदाय की भावनाओं को बताया जा सके। आपको बता दें कि इससे पहले भी एस.जी.पी.सी. प्रधान हरजिंदर सिंह धामी कंगना रनौत के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर चुके हैं।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!