अमृतसर में सनसनीखेज वारदात : दुकानदार की गोली मारकर हत्या, फैली दहशत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Nov, 2025 12:34 AM

sensational incident in amritsar shopkeeper shot dead

सब-डिवीज़न बाबा बकाला साहिब के गाँव धूलका में एक दुकानदार की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, धूलका में किराना की दुकान चलाने वाले मनजीत सिंह को गोली मारी गई, जो उसकी छाती में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बाबा बकाला साहिब (अठौला): सब-डिवीज़न बाबा बकाला साहिब के गाँव धूलका में एक दुकानदार की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, धूलका में किराना की दुकान चलाने वाले मनजीत सिंह को गोली मारी गई, जो उसकी छाती में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे लखविंदर सिंह ने बताया कि कल रात हमारे घर के गेट पर गोलियां चलाई गईं, अगले दिन फोन आया और 50 लाख की फिरौती मांगी गई और आज दो मोटरसाइकिल सवारों ने यह वारदात की।

मौके पर पहुंचे खिलचियां थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के बयानों पर ही कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!