अमृतसर में सनसनीखेज वारदात :  नई कार को किया आग के हवाले, देर रात वारदात ने बढ़ाई दहशत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Nov, 2025 06:37 PM

sensational incident in amritsar new car set on fire

अमृतसर में देर रात एक सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है, जहां दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एक नई कार को आग के हवाले कर दिया। यह घटना थाना गेट हकीमा क्षेत्र की लेबर कॉलोनी की बताई जा रही है। कार मालिक विजय सिंह की कार घर के बाहर खड़ी थी, तभी देर रात दो...

अमृतसर : अमृतसर में देर रात एक सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है, जहां दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एक नई कार को आग के हवाले कर दिया। यह घटना थाना गेट हकीमा क्षेत्र की लेबर कॉलोनी की बताई जा रही है। कार मालिक विजय सिंह की कार घर के बाहर खड़ी थी, तभी देर रात दो युवक वहां पहुंचे और कार पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। कुछ ही मिनटों में कार धू-धू कर जलकर राख बन गई

कार मालिक विजय सिंह ने बताया कि उसने देर रात अपनी कार घर के बाहर खड़ी की। कुछ देर बाद अचानक लोगों ने दरवाजे पर दस्तक दी और बाहर जाकर देखा तो उनकी नई कार आग की लपटों में घिरी हुई थी। आग इतनी तेज़ थी कि कार पलक झपकते ही जलकर नष्ट हो गई। विजय सिंह ने बताया कि गली में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। फुटेज में साफ देखा गया कि दो युवक बाइक पर आए, पहले दो बार गली का चक्कर लगाकर स्थिति देखी और फिर कुछ देर बाद वापस लौटे। इसके बाद उन्होंने कार पर कोई तरल पदार्थ  छिड़का और आग लगाकर फरार हो गए।

पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। दोनों आरोपित युवकों की पहचान में तेजी से काम हो रहा है, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!