पंजाब में आज से सभी Classes के लिए खुले 'स्कूल', सरकार की तरफ से विशेष Guidelines जारी

Edited By Vatika,Updated: 02 Aug, 2021 09:58 AM

schools open for all classes in punjab from today

कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद पंजाब सरकार के आदेशों के तहत राज्य भर में आज से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खुल

चंडीगढ़: कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद पंजाब सरकार के आदेशों के तहत राज्य भर में आज से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खुल गए हैं। स्कूल खोलने को लेकर पंजाब सरकार की तरफ से विशेष हिदायतें जारी की गई हैं। स्कूलों में अब प्री-प्राइमरी से सीनियर सैकेंडरी तक सभी कक्षाएं पहले की तरह चलाईं जाएंगी।

स्कूलों का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा और बच्चों को स्कूल भेजने से पहले मां बाप को अपनी लिखित सहमति देनी पड़ेगी। शिक्षा मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि फिजिकल क्लासें लगाने की आज्ञा देने से पहले टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ को कोविड टीके की दोनों डोज लेने को यकीनी बनाया जाए और संबंधित जिला प्रशासन के साथ संपर्क कर प्राथमिक तौर पर स्कूल स्टाफ के लिए टीके की उपलब्धता का प्रबंध किया जाए।  

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के स्कूल में रैंडम टैस्ट भी किए जाएं और स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव की तरफ से हर हफ्ते स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही यह भी हिदायत की गई है कि भारत सरकार और पंजाब सरकार की तरफ से समय -समय पर कोविड -19 संबंधिए जारी किए गए दिशा -निर्देशों और सुरक्षा नियमों की सख़्ती से पालना की जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!