School में पानी-पीने गए दूसरी कक्षा के छात्र पर Teacher ने ढाया कहर, मचा बवाल

Edited By Vatika,Updated: 25 Nov, 2024 03:44 PM

school student beaten case

नगर थाना नं. 2 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अबोहर: लाईन पार क्षेत्र स्थित एक स्कूल के दूसरी कक्षा के छात्र ने अध्यापिका पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में दाखिल करवाते हुए कार्रवाही की मांग की है। नगर थाना नं. 2 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी देते हुए रामदेव नगरी निवासी संजय धोलिया ने बताया कि उसका करीब 7 वर्षीय बेटा जगदेव स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है और गत दिवस जब वह स्कूल में पानी पीने गया जहां थोड़ी देर होने पर उसकी अध्यापिका ने उसके साथ मारपीट की। छुट्टी के बाद बच्चे ने घर आकर सारी बात बताई। उन्होंने पुलिस से अध्यापिका के खिलाफ कार्रवाही की मांग की है। इधर स्कूल की मुख्यध्यापिका से बात करने पर उन्होंने बताया कि बच्चे से स्कूल में कोई मारपीट नहीं हुई। यह बच्चा दोपहर 2 बजे छुट्टी के बाद घर के लिए निकला लेकिन यह 3 बजे अपने घर पहुंंचा।

जिससे पता चलता है कि रास्ते में कहीं खेलते हुए या फिर दौड़ते हुए गिर गया होगा जिस से यह चोट लगी हो सकती है। उन्होंने बताया कि परिजन बच्चे की जो चोट दिखा रहे हैं वह मारपीट के निशान नहीं है। समाचार लिखे जाने तक वार्ड पार्षद के पास दोनों पक्षों के लोग उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!