साल 1980 में आई थी सरदूल सिकंदर की पहली Album, एक्टिंग से भी दिलों पर किया राज

Edited By Vatika,Updated: 25 Feb, 2021 01:58 PM

sardool sikander hit albums

सिंगर सरदूल सिकंदर की मौत से फैंस में शोक की लहर है।

चंडीगढ़ (पाल) : सिंगर सरदूल सिकंदर की मौत से फैंस में शोक की लहर है। सरदूल ने कई पंजाबी हिट गाने दिए। पहली एलबम साल 1980 में आई थी जिसका नाम ‘रोडवेज दी लारी’ था। 1991 में आई उनकी एलबम ‘हुस्ना दे मालको’ ने दुनियाभर में धूम मचाई। इस एलबम की 5.1 मिलियन कापियां बिकी थी। कई फिल्मों में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से नाम कमाया।

पंजाबी फ़िल्म ‘जग्गा डाकू ’ में उनके अभिनय की काफ़ी तारीफ़ हुई। सरदूल सिकंदर को सुरों का बेहतर ज्ञान था। उनके जाने से पंजाबी इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुक्सान हुआ है।सरदूल सिकंदर की अब तक करीब 50 म्युज़िक एलबम आ चुकी हैं और पंजाबी गायकी में उन्होंने अपनी एक अलग और नई जगह बनाई थी। सरदूल सिकंदर ने अपनी सुरीली गायकी से लोगों के दिलों में एक विशेष जगह बनाई। पिछले दिनों उन्होंने देश के किसानों के हक में भी आवाज बुलंद की थी।  वहीं सरदूल के निधन पर पंजाबी इंडस्ट्री ने भी दुख जतायाः-
 

सिकंदर पाजी को देखकर हम बड़े हुए। मुझे याद है किसान आंदोलन में उनसे मिले थे तब ऐसी कोई बात नहीं लग रही थी कि अचानक वह हमारे बीच नहीं रहेंगे।
-रणजीत बाबा, पंजाबी सिंगर
 

पंजाबी इंडस्ट्री ने आज अपना सुरीला गायक खो दिया। इसके साथ ही एक गायकी का अंत हो गया है। पंजाबी गीत ही नहीं माता के जगराते भी सिकंदर साहब के सुनने वाले होते थे। उन्हें सुनने के लिए लोग दूर से पहुंचते थे।
-कमलजीत अनमोल, पंजाबी सिंगर

कुछ ही कलाकार ऐसे होते हैं जो अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। सिकंदर जी कुछ ऐसे ही थे। वे सदा दिलों में रहेंगे।
सतिंदर बुग्गा, पंजाबी गायक

अभी भी विश्वास नहीं कि वह आज हमारे बीच नहीं रहे। उनको कभी नहीं भूल पाएंगे।
-सचिन आहूजा, संगीतकार

यह एक ऐसी कमी है जिसे कोई पूरा नहीं कर सकता। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।
-भट्टी बरीवालां, सिंगर

वह भले ही साथ नहीं हैं मगर अपनी गायकी से वह सदा हमारे साथ रहेंगे। 
-भाई हरदीप, सिंगर

बचपन से उन्हें और उनकी गायकी को सुना है। विश्वास नहीं हो रहा कि वे हमारे साथ नहीं हैं।
-ऐमी विर्क, पंजाबी सिंगर

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!