फगवाड़ा में लुटेरों का कहर, होशियारपुर रोड पर दुकान में अंजाम दी चोरी की बड़ी वारदात

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jul, 2024 11:54 PM

robbers wreaked havoc in phagwara

फगवाड़ा में लुटेरों का कहर बदस्तूर जारी है। जानकारी अनुसार अब लुटेरों ने होशियारपुर रोड पर स्थित वधवा मोबाइल शॉप में सेंधमारी कर वहां से हजारों रुपए कैश, पुराने एवं नए मोबाइल फोन सहित दुकान में लगे डीवीआर को चोरी कर लिया है।

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा में लुटेरों का कहर बदस्तूर जारी है। जानकारी अनुसार अब लुटेरों ने होशियारपुर रोड पर स्थित वधवा मोबाइल शॉप में सेंधमारी कर वहां से हजारों रुपए कैश, पुराने एवं नए मोबाइल फोन सहित दुकान में लगे डीवीआर को चोरी कर लिया है। इस दौरान चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी तोड़फोड़ करके गए बताए जा रहे हैं। दुकान के मालिक अमन कुमार ने बताया कि उसकी दुकान में हुई चोरी की सूचना उसे इलाके में चौकसी करने हेतु रखे गए चौंकीदार ने तड़के करीब चार बजे फोन पर दी और बताया कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब वह दुकान के अंदर गए तो देखा कि उनकी दुकान से चोर हजारों रुपए कैश, सीसीटीवी कैमरों की तोड़फोड़ कर डीवीआर को चोरी करके ले गए हैं। इसके साथ ही चोरों ने उसकी दुकान में रखे पुराने एवं नए मोबाइल फोन भी चोरी किए हैं। अमन कुमार ने बताया कि चोरी संबंधी फगवाड़ा पुलिस को सूचना दे दी गई है। लेकिन चोर कौन थे और चोरी की वारदात करने के बाद कहां गए हैं इसे लेकर खबर लेकर जाने तक सिटी पुलिस के हाथ कुछ भी विशेष नहीं लगा है? पुलिस जांच का दौर जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!