Edited By Kamini,Updated: 01 Dec, 2023 02:28 PM

शहर चोहला साहिब में एक पेट्रोल पंप पर 5 हथियारबंद लुटेरों द्वारा पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने का मामला सामने आया है।
तरनतारन: शहर चोहला साहिब में एक पेट्रोल पंप पर 5 हथियारबंद लुटेरों द्वारा पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए एवर ग्रीन पेट्रोल पंप चोहला साहिब के कर्मचारी बलविंदर सिंह उर्फ काला अरूड़ सिंह निवासी सरहाली ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दोपहर 2 बजे जब वह पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के तौर पर मौजूद था। इस दौरान एक स्विफ्ट कार में सवार 5 अज्ञात व्यक्ति आए, जिनमें से एक कार्यालय में घुस गया और 2 ने बंदूक की नोक पर उसे उठा लिया। इस दौरान दिन भर में मिले पेट्रोल-डीजल के 26900 की रकम छीनकर आरोपी फरार हो गए। बलविंदर सिंह ने बताया कि यह पूरी घटना पंप के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना चोहला साहिब के प्रमुख विनोद शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here