शहर में फिर हुई बड़ी लूट : लुटेरों ने उड़ाई लाखों की नकदी, इलाके में दहशत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 May, 2025 09:43 PM

another big robbery in the city robbers stole cash worth lakhs

महानगर लूट का नगर बनता जा रहा है। रोजाना लुटेरे सरेआम वारदातें कर रहे है। किचलू नगर, फिर सलेम टाबरी और अब थाना डिवीजन नंबर-4 के एरिया में लुटेरों ने वारदात की। एक्टिवा सवार फैक्टरी वर्कर से तेजधार हथियारों की नोक पर 15 लाख रुपए लूट लिए।

लुधियाना (राज): महानगर लूट का नगर बनता जा रहा है। रोजाना लुटेरे सरेआम वारदातें कर रहे है। किचलू नगर, फिर सलेम टाबरी और अब थाना डिवीजन नंबर-4 के एरिया में लुटेरों ने वारदात की। एक्टिवा सवार फैक्टरी वर्कर से तेजधार हथियारों की नोक पर 15 लाख रुपए लूट लिए। मन्ना सिंह नगर के नजदीक एलीवेटिड रोड़ पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। वर्कर ने लुटेरों से हाथापाई भी हुई। जिसमें उसके हाथ और सिर पर चोट भी लगी है। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी और थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, शुरूआती जांच में पुलिस इस लूट का संदिगध मान रही है। लेकिन, अब पुलिस खुलकर कुछ कहने को तैयार नहीं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे चैक रही है ताकि असल सच्चाई पता चल सके।

जानकारी देते हुए राजपाल चौधरी ने बताया कि वह बहादुर के रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। वह शहर में फैक्टरी का कैश कुलेक्शन करता है। उसका कहना है कि उसने आज शहर से करीब 15 लाख रुपए इक्ट्ठा किए थे। जोकि उसने बैग में रखे थे। करीब साढ़े चार बजे बजे बैग गले मे लटकाए हुए वह अपनी एक्टिवा से एलीवेटिड रोड़ से जा रहा था। मन्ना सिंह नगर के नजदीक बाइक सवार तीन लुटेरों ने उसे घेर लिया। लुटेरों ने उसका बैग लूट लिया। उसने विरोध जताया और उनके साथ हाथपाई भी हुई। जिसमें उसे चोटें भीलगी है। मगर फिर भी लूटेरे आसानी से बैग लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद तुरंत उसने फैक्टरी मालिक और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

उधर, थाना डिविजन चार के एसएचओ इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी राजपाल से लूट हुई थी। उसने अमाऊंट ज्यादा लिखवाई थी, लेकिन बाद में पैसे कम निकले थे। इसलिए अभी पुलिस जांच कर रही है। जांच करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

IPL
Kolkata Knight Riders

Rajasthan Royals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!