तेज रफ्तार बस ने पूर्व पार्षद के भतीजे को कुचला, घटना स्थल पर हुई मौत

Edited By Mohit,Updated: 18 Jan, 2021 10:19 PM

road accident death

स्कूटर पर जा रहे पूर्व पार्षद के भतीजे मुनीश कुमार को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। इस हादसे..............

फिल्लौर (भाखड़ी): स्कूटर पर जा रहे पूर्व पार्षद के भतीजे मुनीश कुमार को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। इस हादसे में पूर्व पार्षद के भतीजे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

प्राप्त सुचना के अनुसार स्थानीय शहर के रहने वाले पुर्व पार्षद राज कुमार ग्रोवर आज शाम को किसी काम को लेकर एस.डी.एम. दफतर पहुंचे, जहां से उन्होंने फोन कर अपने भतीजे मुनीष कुमार मोनू 29 पुत्र सुभाष चंद्र को घर से जैकेट लेकर आने को कहा। जैसे ही मुनीश कुमार जैकेट लेकर नवांशहर रोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बस का चालक खढ़े में टायर पड़ने के कारण बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधा मुनीश कुमार के स्कुटर को कुचलते हुए निकल गई। 

हादसा इतना दर्दनाक था बस के नीचे आने से मुनीश की स्कुटरी के दो हिस्से हो गए और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया मुनीष कुमार की डेढ़ वर्ष पहले ही शादी हुई थी जिसका कोई बच्चा नहीं था। घटना की सुचनां मिलते ही शहरवासियों के इलावा सांसद संतोख सिंह चौधरी, उनके सपुत्र हल्का इंचार्ज विक्रम चौधरी, स्थानीय विधायक बलदेव खैहरा ग्रोवर के घर अफसोस करने पहुंचे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!