तेज रफ्तार मिन्नी बस ने किए दो हादसे, तीन रगड़े, 1 की मौत

Edited By Mohit,Updated: 10 Jan, 2021 05:37 PM

road accident death

तपा बाईपास से नामदेव मार्ग पर गलत साइड से आ रही एक मिन्नी बस ने मोटरसाइकिल सवारों...........

तपा मंडी (मेशी): तपा बाईपास से नामदेव मार्ग पर गलत साइड से आ रही एक मिन्नी बस ने मोटरसाइकिल सवारों को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिस कारण एक व्यक्ति की मौत और दूसरा गंभीर घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी अनुसार पक्खों कैंचियां से पक्खों कलां रूट की बाठ बस द्वारा पक्खों कैंचियां की ओर जाते समय चालक द्वारा पहले अंदरूनी बस स्टैंड पर एक व्यक्ति को टक्कर मारी जो बाल-बाल बच गया। 

उस उपरांत नामदेव मार्ग पर बस स्टैंड आते समय एफ.सी.आई गोदामों समक्ष मोटरसाइकिल सवार नौजवानों को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिस कारण इसकी मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। घटना दौरान बस सहित चालक द्वारा फरार होने की कोशिश की परंतु लोगों ने घेरकर बस सहित चालक को पुलिस हवाले कर दिया। जिस दौरान तपा पुलिस मुलाजिमों ने बस को कब्जे में लेकर चालक को काबू किया है जिस खिलाफ बनती कारवाई की जा रही है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!