अस्पताल में बंद पड़े RO,मरीज तरस रहे पीने के पानी को

Edited By Radhika Salwan,Updated: 02 Jun, 2024 06:22 PM

ro is not working in the hospital patients are yearning for drinking water

फाजिल्का के सिविल अस्पताल में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब डेस्क- फाजिल्का के सिविल अस्पताल में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में मरीजों को साफ पानी प्राप्त नहीं होता, जिससे वह बहुत दुविधा में है। 

जानकारी के अनुसार मरीजों को साफ पानी पीने को प्राप्त नहीं होता, साथ ही अस्पताल में जो आरओ लगए गए हैं, उनमें पानी आता भी है तो वह पीने के लायक नहीं होता। लोगों का कहना है कि वह अस्पताल में साफ पानी पीने को तरसते हैं। उन्होंने कहा कि इतनी गर्मी में हर कोई पानी पीना चाहता है, क्योंकि गर्मियों में पानी की बहुत जरूरत होती है। लोगों ने आगे बताया कि अस्पताल में जो आरोओ पड़ें हैं, वह सिर्फ दिखाने के लिए रखे गए हैं। यह आरओ स्वच्छ पानी नहीं प्रदान करते हैं, इससे पीया गया पानी, मरीज को और ज्यादा बीमार कर देगा, और जो बीमार नहीं हैं, वह भी हो जाएंगे। 

एसएमओ ने कहना है कि उन्होंने आरओ शुरू करवा दिया गया , लेकिन जब एसएमओ को बताया गया कि अस्पताल के आरओ में पानी पीने लायक नहीं आता, तो उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का हल किया जाएगा।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!