पंजाब में शर्मनाक घटना! बेटी की लव मैरिज का बदला लेने के लिए पिता और चाचा ने किया कांड

Edited By Kalash,Updated: 10 Aug, 2024 01:49 PM

revenge of daughter love marriage

इस मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की के पिता रविंदर सिंह, चाचा वरिंदर सिंह, संतोख सिंह और अमन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

लुधियाना (राज): लुधियाना से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक लड़की द्वारा अपनी पसंद के लड़के से लव मैरिज करने का बदला लेने के लिए लड़की के पिता और चाचा ने लड़के की बहन के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

जानकारी के अनुसार पीड़िता के भाई ने एक लड़की से लव मैरिज की थी। जब लड़की के पिता और चाचा लड़की की तलाश में आए, तो उन्होंने अपने कथित अपमान का बदला लेने के लिए लड़के की बहन से गैंगरेप किया। इस मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की के पिता रविंदर सिंह, चाचा वरिंदर सिंह, संतोख सिंह और अमन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!