चंडीगढ़ पहुंच कर कंगना ने ली राहत की सांस, बोली- 'इस बार मैं बच गई'

Edited By Vatika,Updated: 14 Sep, 2020 04:21 PM

returned to chandigarh on 14 showing confidence in kanganas attitude

महाराष्ट्र में शिवसेना से चल रही तकरार के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत  आज सुबह मुंबई से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची, जहां से वह मनाली के लिए रवाना हो गई।

चंडीगढ़: महाराष्ट्र में शिवसेना से चल रही तकरार के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत  आज सुबह मुंबई से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची, जहां से वह मनाली के लिए रवाना हो गई। इस दौरान कंगना बहन रंगोली चंदेल और एक सहयोगी के साथ 9 सितंबर को मुंबई आईं थीं।इस दौरान उनकी बहन रंगोली चंदेल और उनका पी.ए. भी साथ था। वहीं सी.आर.पी.एफ. के जवान मुस्तैदी से उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद थे।

मुंबई से रवाना होते समय उन्होंने एक ट्वीट कर शिवसेना पर हमला किया था। वहीं मुंबई से चंड़ीगढ़ पहुंचने के बाद एक बार फिर कंगना ने शिवसेना पर हमला किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-चंडीगढ़ मे उतरते ही मेरी सिक्यरिटी नाम मात्र रह गई है, लोग खुशी से बधाई दे रेही हैं, लगता है इस बार मैं बच गई, एक दिन था जब मुंबई में मां के आंचल की शीतलता महसूस होती थी आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए, शिव सेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला। इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट किया।

 

उन्होंने लिखा-'जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं धड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं, मुझे कमजोर समझ कर, बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं! एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर, अपनी इमेज को धूल कर रहे हैं!!' मुंबई से निकलने से पहले उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से बीएमसी विवाद में न्याय दिलाने की अपील की। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!