Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Apr, 2025 11:10 PM

रिश्तों को तार-तार करते हुए मौसा ने नाबालिगा भांजी के साथ बलात्कार का प्रयास किया। नाबालिगा ने सारी घटना अपनी मोसी को बताई। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। इस मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी अल्ताफ के खिलाफ केस दर्ज किया...
लुधियाना (राज): रिश्तों को तार-तार करते हुए मौसा ने नाबालिगा भांजी के साथ बलात्कार का प्रयास किया। नाबालिगा ने सारी घटना अपनी मोसी को बताई। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। इस मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी अल्ताफ के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस शिकायत में पीडि़ता ने बताया है कि वह अपनी मौसी के पास कुछ दिनों के लिए रहने के लिए गई थी। मगर मौसा उस पर गलत नजर रखता था। आरोपी ने उसके साथ पहले भी जबरदस्ती करने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में आरोपी ने माफी मांग ली और आगे से ऐसा कुछ न करने की बात की। दो दिन पहले जब मौसी किसी काम से बाहर गई थी। वह बच्चों के साथ सो रही थी। जबकि उसका मौसा दूसरे कमरे में था। उसका मौसा कमरे में आया और उसका मुंह बंद कर दूसरे कमरे में ले गया था। जहां उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। उसके शोर मचाते पर आरोपी भाग गया। जब उसकी मौसी घर आई तो उसने सारी घटना के बारे में उसे बताया।