पंजाब के इस जिले में Red Alert जारी, पुलिस ने सील किए इलाके

Edited By Urmila,Updated: 17 May, 2025 05:50 PM

red alert issued in this district of punjab

फाजिल्का जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिसके बाद पुलिस ने जिले में कई जगहों पर नाकेबंदी कर दी है।

फिरोजपुर-फाजिल्का (सनी चोपड़ा, नागपाल): फाजिल्का जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिसके बाद पुलिस ने जिले में कई जगहों पर नाकेबंदी कर दी है। इतना ही नहीं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी नाकों पर तैनात किया गया है और वाहनों को रोककर उनकी जांच की जा रही है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है।

वर्तमान जानकारी के अनुसार, यह नाकाबंदी यह सुनिश्चित करने के लिए की गई है कि वाहनों की स्मगलिंग तो नहीं की जा रही। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर जांच चौकियां स्थापित की गई हैं। नाकाबंदी लगा दी गई है। उधर, फिरोजपुर जिले में रेड अलर्ट जारी करते नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों और अपराध को रोकना तथा सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह जानकारी डी.एस.पी. सुखविंदर सिंह ने दी और बताया कि जगह-जगह नाके लगाए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!