RBI ने बैंक अकाउंट ब्लॉक करने की दी Warning! हैरान करेगी पूरी खबर

Edited By Kamini,Updated: 20 Nov, 2025 06:15 PM

rbi issues warning to block bank accounts

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक खाते ब्लाक करने की चेतावनी दी है।

पंजाब डेस्क : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक खाते ब्लाक करने की चेतावनी दी है। साइबर अपराधी रोजाना नए-नए तरीके अपना कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। भारत में साइबर अपराधी अब RBI का नाम इस्तेमाल करके लोगों को ठगने का नया तरीका अपना रहे हैं। हाल के दिनों में कई नागरिकों को ऑडियो मैसेज और WhatsApp वॉइस नोट मिल रहे हैं, जिनमें दावा किया जाता है कि उनके बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन हुआ है और खाते जल्द ही बंद किए जा सकते हैं। इन संदेशों की भाषा और आवाज इतनी असली लगती है कि लोग आसानी से भ्रमित हो जाते हैं।

इन वॉइस नोट्स में कहा जाता है कि उनके क्रेडिट कार्ड "गैर-कानूनी गतिविधियों" में उपयोग किए गए हैं। खाते ब्लॉक करने की धमकी देकर उन्हें किसी लिंक पर क्लिक करने या कॉल बैक करने के लिए मजबूर किया जाता है। इसके बाद ठग पीड़ित से उसकी संवेदनशील बैंकिंग जानकारी जैसे OTP, PIN, पासवर्ड आदि मांगते हैं।

सरकार और PIB की सख्त चेतावनी

सरकारी एजेंसियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि RBI की ओर से ऐसा कोई संदेश नहीं भेजा जाता। प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) फैक्ट चेक ने भी साफ किया है कि ये सभी कॉल, वॉइसमेल, WhatsApp मैसेज और ईमेल पूरी तरह फर्जी हैं। RBI की आधिकारिक जागरूकता मुहिम “RBI कहता है” केवल सुरक्षा संबंधी सुझाव देती है, लेकिन कभी भी ग्राहक से OTP, PIN या व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगती।

भारत में डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा के प्रयासों के बावजूद साइबर धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। आम लोगों से लेकर पेशेवर और बड़ी कंपनियाँ भी इसका शिकार बन रही हैं। कई मामलों में अपराधियों ने लोगों से लाखों-करोड़ों रुपये तक की ठगी की है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!